सर्वदलीय एकता मंच धूमधाम से मनाएगा स्वतंत्रता दिवस,स्थानीय समस्याओं से रेल अधिकारियों को अवगत कराने का निर्णय
मुंगेर: शुक्रवार को जमालपुर के बारोबारी तल्ला में सर्वदलीय एकता मंच के तत्वाधान में बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता मंच के संयोजक मंटू यादव ने किया एवं संचालन अनिल कुमार यादव ने किया।
बैठक में आगामी 15 अगस्त को स्थानीय जुबली वेल चौक पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।इसके साथ ही जमालपुर क्षेत्र के समस्याओं पर भी विचार किया गया।
मंच के संयोजक मंटू यादव ने कहा की हर वर्ष सर्वदलीय एकता मंच बड़े ही धूमधाम से जमालपुर के हृदय स्थल जुबलीवेल चौक पर झंडोत्तोलन का कार्य करते आ रही है।जिसमें सभी दल के लोग शिरकत करते हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहा की मंच जमालपुर में सद्भाव भाईचारा और शांति का संदेश देते हुए जमालपुर क्षेत्र की समस्याओं पर सदैव अग्रसर रहती है।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष निशुतोष कुमार निशु ने कहा की मंच जमालपुर की सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से हर दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करती है।जनता दल यूनाइटेड के जिला उपाध्यक्षअनिल कुमार यादव एवं जिला महासचिव गोपाल कृष्ण कुमार ने कहा की सर्वदलीय एकता मंच पुरे भारत मे एक उदाहरण है।
जिसके अंतर्गत सभी दल के लोग एक होकर जमालपुर के विकास की बाते करती है।मंच की तरफ से यह निर्णय लिया गया कि आगामी सितंबर माह में सर्वदलीय एकता मंच के तत्वाधान में रेल कारखाना जमालपुर की समस्याओं पर एक प्रतिनिधि मंडल कोलकाता जाकर पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक महोदय से मिलकर जमालपुर रेल कारखाना की समस्याओं पर वार्तालाप करेंगे और निराकरण की गुहार लगाएंगे ।
मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष सह जिला संयोजक प्रहलाद घोष,डॉ अनिल कुमार यादव,समाज सेवी जोगैन्द्र राम,बबलु कुशवाहा,नरेश यादव,प्रतिमा चौरसिया,लक्ष्मण कुमार,बृजमोहन तांती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।