मुंगेर में भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा की साफसफाई की
मुंगेर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जमालपुर पूर्वी मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष रवि पासवान के नेतृत्व में ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागाँव कब्रगाह स्तिथ बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के आस पास एवं प्रतिमा का स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीशुतोष कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जमालपुर नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भुट्टो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान मुख्य अतिथि निशुतोष कुमार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व राष्ट्र में राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रवादियों के अंदर राष्ट्रवाद का अलख जगाने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम पूरे देश में चला रही है।
इसी कार्यक्रम के तहत आगामी 13 अगस्त को महापुरुषो के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उसी दिन मुंगेर पोलो मैदान स्तिथ अंबेडकर चौक से मोटरसाइकिल जुलूस तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।मौके पर नगर महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी,नगर उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अमित चनदवंशी,रवि मोदी,सुरेश मंडल शशिकांत प्रसाद उर्फ छोटू उपस्थित थे।