नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया, जहां उद्योग जगत के कई बड़े सितारों के पहुंचने की संभावना है।
धर्मेंद्र के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है, प्रशंसकों और कलाकारों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।