प्रधानमंत्री मोदी ने नव वर्ष पर दी देशवासियों को शुभकामनाएँ, समाज में शांति और खुशहाली की की प्रार्थना
नई दिल्ली | जनमत समाचार
नए साल 2026 के स्वागत के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और समग्र समाज में शांति, प्रसन्नता तथा खुशहाली की प्रभु से प्रार्थना की है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने संदेश में लिखा,
“सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह वर्ष आपके जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि, प्रयासों में सफलता और आपके कार्यों में पूर्णता लेकर आए। साथ ही हम अपने समाज में शांति तथा खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।”
शहरों और ग्रामीण इलाकों में नए वर्ष के आगमन के साथ ही देशभर में उत्सव और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला है। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आशा जताई कि यह नया साल सभी के लिए सकारात्मक बदलाव एवं प्रगति से भरा हो।
विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों में रात 12 बजे के बाद आतिशबाज़ी, संगीत और उत्सव के साथ नया साल मनाया गया। लोग अपने परिवारों और मित्रों के साथ मिलकर स्वागत समारोह में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री का यह संदेश देश में 2026 की शुरुआत को आशा और एकता के साथ जोड़ता है, जिसमें उन्होंने सभी नागरिकों के स्वास्थ्य, खुशहाली और सामाजिक सौहार्द के लिए कामना की है।