“सेवा पखवाड़ा” में भाजयुमो नेता का सराहनीय कार्य, रक्तदान से मिली नई जिंदगी

/खगड़िया । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत खगड़िया जिलाध्यक्ष मंडल के आईटी सेल संयोजक संतोष कुमार साह ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने सदर अस्पताल, मुंगेर में जरूरतमंद मरीजों के लिए दो यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई।

बताया गया कि अचानक रक्त की आवश्यकता होने पर मरीजों के परिजन असहाय स्थिति में थे। सूचना मिलते ही संतोष कुमार साह तुरंत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान की व्यवस्था कराई। समय पर मिले इस रक्त से मरीजों का जीवन सुरक्षित हो सका।

संतोष साह लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। कभी लावारिस शव का अंतिम संस्कार हो या असहाय मरीजों की देखभाल—हर परिस्थिति में वे सेवा भाव के साथ खड़े दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सिर्फ संगठन के नहीं, बल्कि समाज के भी सच्चे सेवक बनकर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए सभी युवाओं से इस सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *