झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का निधन
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे सोरेन का इलाज राजधानी दिल्ली में चल रहा था।
उनके निधन की खबर से झारखंड की राजनीति और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है।