सिरहिंद में बड़ा रेल हादसा टला, गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग से मची अफरातफरी

सिरहिंद (पंजाब): अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया, जब सिरहिंद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। घटना सिरहिंद स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुई, जब यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना चालक दल को दी।

मौके की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। सिरहिंद जीआरपी थानाध्यक्ष रतन लाल ने बताया कि गनीमत रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस हादसे में तीन कोच आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि पूरी घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र ही प्रस्तुत की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *