“सुनेत्रा के डिप्टी सीएम बनने की शपथ के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं”

📍 बारामती/मुंबई, 31 जनवरी 2026 — महाराष्ट्र के राजनीति में सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाए जाने की खबरों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) (शरद पवार गुट) के मुखिया शरद पवार ने एक स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्हें इस फैसले या शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कोई जानकारी नहीं है

शनिवार को बारामती में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि उन्होंने सुनेत्रा पवार के डिप्टी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की खबर केवल मीडिया से पढ़कर सुनी है और किसी से इस बात पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्णय शायद पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं — जैसे प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे — ने लिया है।

शरद पवार ने यह भी कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कोई भूमिका नहीं निभाई है और न ही उन्हें किसी ने इसके बारे में पूर्व में सूचित किया है। यह बयान अचानक पार्टी के भीतर और पवार परिवार में खबरों के बाद आया है कि सुनेत्रा पवार जल्दी ही उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *