सिमराही

शिक्षक दिवस के अवसर पर सिमराही नगर पंचायत स्थित एस आर शिक्षा सम्राट स्कूल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध प्रकार के कार्यक्रमों का सफल आयोजन हुआ। समारोह की शुरुआत भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा केक काटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन किया। स्पेल बी प्रतियोगिता में कठिन शब्दों की स्पेलिंग पूछी गई, जिसका प्रतिभागियों ने सफलता पूर्वक उत्तर दिया। वहीं, रचनात्मकता को बढ़ावा देते हुए पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने “अनेकता में एकता,” “ग्लोबल वार्मिंग,” और “स्त्री शिक्षा” जैसे विषयों पर पोस्टर बनाए।

प्रत्येक प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन श्री महादेव मेहता ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। प्रबंध निदेशिका श्रीमती अल्पना मेहता ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

विद्यालय के प्राचार्य किसलय रवि के संयोजन और रंजीत लामा के संचालन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर अर्जुन कुमार, सुमन झा, सुधांशु वर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *