Z+ श्रेणी से हटाया गया सुरक्षा कवच

पटना | अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न BAJMC

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी कटौती की गई है। दोनों नेताओं को पहले Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन हालिया समीक्षा के बाद सरकार ने इस सुरक्षा स्तर को घटाने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मौजूदा परिस्थितियों, खतरे के आकलन और राजनीतिक गतिविधियों की समीक्षा के आधार पर लिया गया है। इसके तहत अब लालू यादव और राबड़ी देवी को पहले की तुलना में कम सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उनकी Y+ श्रेणी की सुरक्षा यथावत रखी गई है। दूसरी ओर, तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में भी कटौती करते हुए उन्हें अब केवल एक अंगरक्षक दिया गया है।

इसके अलावा, सांसद मीसा भारती को तीन सुरक्षाकर्मियों का सुरक्षा कवर मिलेगा, जबकि अन्य परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था भी नए सिरे से निर्धारित की गई है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा में यह बदलाव एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें समय-समय पर वीआईपी सुरक्षा का पुनर्मूल्यांकन किया जाता है। इस निर्णय को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

 

Pic Credit – IANS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *