कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान

बेंगलुरु/नई दिल्ली, 30 मई :
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है, जहां कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया है। कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

बताया जा रहा है कि वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद यह फैसला लिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने नेतृत्व परिवर्तन के तहत डीके शिवकुमार को नई जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय किया है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

गौरतलब है कि डीके शिवकुमार वर्तमान में राज्य के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें पार्टी का “संकटमोचक” भी माना जाता है, जिन्होंने कई राजनीतिक संकटों में पार्टी को मजबूती दी है।

इस फैसले के साथ ही कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बदलाव से पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

राज्य में अब नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी जल्द ही गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

 

Anirudh Narayan

Intern BAJMC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *