बिहार के 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटे तक चलेंगी हवाएं; 8 अक्टूबर को येलो अलर्ट

पटना: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 अक्टूबर को राज्य के 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

इन 26 जिलों में अलर्ट

बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

9 अक्टूबर से कम होगा असर

मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर को मौसम संबंधी चेतावनी केवल छह जिलों—खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, बांका और भागलपुर—तक सीमित रह जाएगी। 10 अक्टूबर से राज्य में मौसम के सामान्य होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आंधी और वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थानों से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *