बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज: कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना, संवाददाता:
बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज तेज हवा के साथ बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है। इसे लेकर विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटों के दौरान भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है, जो जान-माल के लिए खतरा बन सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *