युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन को कोई नहीं रोक सकता: साईं शंकर

जमालपुर। जमालपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साईं शंकर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देशभर के युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को बचाने के लिए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और राजधानी में आवाजाही बाधित की जा रही है।

साईं शंकर ने कहा कि मौजूदा हालात 1942 के आंदोलन से भी अधिक गंभीर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कथित वोट चोरी के मुद्दे पर उठ रही आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, ये आरोप कांग्रेस नेता के हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में युवाओं द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है। साईं शंकर ने शांतिपूर्ण, अहिंसक और गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश किसी की तानाशाही या हिटलरशाही से नहीं चल सकता। युवाओं का आंदोलन शांतिपूर्ण और संवैधानिक है, इसलिए इसे किसी भी ताकत के जरिए रोका नहीं जा सकता।

TWM News Bihar | शिवांशु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *