योग की राह पर बिहार: पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास
पटना, संवाददाता (अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न):
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर ‘स्वस्थ बिहार’ के संकल्प को दोहराया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शरीर को निरोग रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन को स्थिरता प्रदान कर जीवन को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें, ताकि एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। योगाभ्यास के माध्यम से लोगों ने न केवल शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव किया, बल्कि मानसिक शांति का भी एहसास किया।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बिहार में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और उसके व्यापक प्रभाव को दर्शाता है। स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ते बिहार के लिए योग एक मजबूत आधार के रूप में उभर रहा है।