पटना में 11 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ, बच्चों को कला और व्यक्तित्व विकास का मिलेगा प्रशिक्षण

रिपोर्ट: अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न

पटना, संवाददाता:
राजधानी पटना के बलम्मीचक, अनीसाबाद (फुलवारी शरीफ) स्थित रस-रंग कार्यालय में 11 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन रस-रंग पटना और रेनबो, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है, जो आगामी 11 दिनों तक चलेगा।

उद्घाटन सत्र के दौरान संस्था के अध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद गुप्ता, संरक्षक श्री ठाकुर राम अशीष प्रसाद एवं सचिव राज कपूर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बच्चों को योग का प्रारंभिक प्रशिक्षण शिव प्रसाद गुप्ता द्वारा दिया गया, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास की नींव रखी गई।

कार्यशाला के दौरान बच्चों को नृत्य, लोक नृत्य, संगीत, नाटक, पेंटिंग, योग, बॉडी मूवमेंट और वॉइस मॉड्यूलेशन जैसे विभिन्न कलात्मक एवं रचनात्मक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों की टीम में निशा कुमारी (फोक डांस), अजीत कुमार (संगीत), मुकेश राहुल, अभिजीत चक्रवर्ती, जफ्फर आलम, ओमप्रकाश, ब्रजेश शर्मा और राज कपूर शामिल हैं, जो बच्चों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस कार्यशाला में राज्यवर्धन, शिवांश कुमार, ईशु नीति, शुभांगी साहू, आदित्य राज, अंचला शर्मा, आर्य सिंह, आयशा सिंह, आशीष रंजन, प्रथावी राय सहित कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार, इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *