वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता का भूकंप; मृतकों की संख्या 920 पहुंची, 3,300 से अधिक घायल

वेनेजुएला में भूकंप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिससे पहले से प्रभावित इलाकों में दहशत फैल गई। लगातार आ रहे झटकों के बीच राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है, जबकि 3,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। भारी मशीनों की कमी और कठिन परिस्थितियों के कारण स्थानीय लोग खुद मलबा हटाकर अपने परिजनों की तलाश में जुटे हैं। राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, दवाइयां और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने में लगी हैं। सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि आफ्टरशॉक आने की आशंका अभी भी बनी हुई है।

Report by Anirudh Narayan
Intern TWMNEWS Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *