अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर किया हमला, जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर किया हमला, जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों के साथ-साथ तटीय रडार ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई युद्धविराम (सीजफायर) के उल्लंघन और होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में की गई।
हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी कि अमेरिका ने यदि सैन्य कार्रवाई जारी रखी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी प्रतिक्रिया “कड़ी और निर्णायक” होगी।
इन घटनाओं के बाद पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आशंका है कि यदि दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है। फिलहाल दोनों देशों की ओर से आगे की रणनीति पर नजर बनी हुई है।
Report by Anirudh Narayan
Intern TWMNEWS