टेलीग्राम बैन पर अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर कसा तंज

टेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार को केजरीवाल का निशाना, बोले- पेपर लीक रोकने की नहीं है असली मंशा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि टेलीग्राम बंद करने या परीक्षा प्रश्नपत्रों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत ले जाने जैसे कदमों से पेपर लीक की समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदम केवल दिखावटी हैं और पेपर लीक माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की वास्तविक इच्छा नहीं दिखाई दे रही है।

केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक एक बड़ा संगठित रैकेट बन चुका है, जिसे खत्म करने के लिए दोषियों और नेटवर्क पर कार्रवाई जरूरी है, न कि करोड़ों छात्रों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक संचार मंच पर प्रतिबंध लगाना। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पेपर पहले ही लीक हो चुका हो तो किसी एक ऐप को बंद करने से क्या फायदा होगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने NEET-UG री-एग्जाम से पहले 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई है। इस फैसले को लेकर विपक्षी नेताओं ने सरकार की मंशा और रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं, जबकि सरकार का कहना है कि परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

By Anirudh Narayan
(Intern)TWMNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *