दुनियाभर में Instagram-Facebook ठप, यूजर्स परेशान न लॉगिन हो रहा, न फीड हो रही अपडेट
अनिरुद्ध नारायण (इंटर्न)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक बुधवार को अचानक ठप पड़ गए, जिससे दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या ग्लोबल आउटेज के रूप में सामने आई है, जहां मोबाइल ऐप और वेब—दोनों प्लेटफॉर्म पर सेवाएं बाधित रहीं।
यूजर्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर न तो फीड लोड हो रही है और न ही स्टोरी अपडेट दिख रही है। वहीं, वेब वर्जन पर अकाउंट लॉगिन करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। फेसबुक पर भी इसी तरह की समस्या देखने को मिली, जहां यूजर्स पोस्ट और नोटिफिकेशन एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।
आउटेज के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की और #InstagramDown तथा #FacebookDown जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।
हालांकि, अभी तक इन प्लेटफॉर्म्स की पैरेंट कंपनी मेटा की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि यह समस्या सर्वर डाउन या नेटवर्क गड़बड़ी के कारण हो सकती है।
फिलहाल, यूजर्स को सेवाएं बहाल होने का इंतजार है, जबकि कंपनी की ओर से स्थिति को ठीक करने के प्रयास जारी होने की संभावना जताई जा रही है।