वेनेजुएला में दोहरे भूकंप से तबाही, इमरजेंसी लागू  इमारतें गिरीं, स्कूल-ऑफिस बंद

अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न

काराकस (वेनेजुएला):
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। गुरुवार को कुछ ही सेकंड के अंतराल में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन झटकों से राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में इमारतें ढह गईं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

भूकंप के बाद सरकार ने तुरंत राष्ट्रीय आपातकाल (इमरजेंसी) लागू कर दिया है। हालात को देखते हुए सभी स्कूल, सरकारी संस्थान और गैर-जरूरी गतिविधियों को बंद कर दिया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहला भूकंप समुद्री तट के पास मोरॉन क्षेत्र में आया, जिसके कुछ ही क्षण बाद अधिक शक्तिशाली दूसरा झटका महसूस किया गया।

सरकार ने मेट्रो और रेल सेवाएं भी रोक दी हैं, जबकि राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को सक्रिय कर दिया गया है। कई स्थानों पर मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इन भूकंपों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई इमारतें गिरने से लोग घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इस आपदा के बाद क्यूबा, एल साल्वाडोर और मेक्सिको सहित कई देशों ने वेनेजुएला को सहायता देने की पेशकश की है। एल साल्वाडोर ने राहत सामग्री और रेस्क्यू टीम भेजने की घोषणा भी की है।

स्थिति गंभीर, राहत कार्य जारी
भूकंप के बाद लगातार आफ्टरशॉक्स का खतरा बना हुआ है, जिससे लोग अभी भी दहशत में हैं। सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *