3 इडियट्स’ सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं, उस समय उन्हें जानता भी नहीं था: आमिर खान

मुंबई/लंदन, :
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने फिल्म ‘3 इडियट्स’ को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि यह फिल्म लद्दाख के शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जीवन पर आधारित नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे खुद वांगचुक को जानते तक नहीं थे।

आमिर खान ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि यह धारणा पूरी तरह गलत है कि उनके किरदार ‘फुन्सुख वांगडू’ को सोनम वांगचुक से प्रेरित किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो वे, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी उस समय वांगचुक के बारे में जानते थे।

हाल ही में फिल्म में ‘चतुर’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य के एक बयान के बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में आया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने कहा कि चतुर का यह दावा सही नहीं है और यह केवल एक गलतफहमी है।

गौरतलब है कि ‘3 इडियट्स’ (2009) हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है, और वर्षों से यह चर्चा होती रही है कि इसका मुख्य किरदार वास्तविक जीवन के किसी व्यक्ति से प्रेरित है। हालांकि आमिर के इस बयान के बाद इस बहस पर विराम लगने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *