‘मेरी मोहब्बत को बुलाओ, वरना कूद जाऊंगा!’”

 समस्तीपुर से सनसनीखेज मामला | TWM  रिपोर्ट

बिहार के समस्तीपुर जिले में प्यार और जुनून का एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक अपनी दूसरी पत्नी से अलग किए जाने से नाराज़ होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और धमकी देने लगा कि अगर उसे तुरंत नहीं बुलाया गया तो वह अपनी जान दे देगा।

घटना मोरवा प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र के कुमैया चौक की है, जहां बुधवार शाम वासुदेव कुमार नामक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह अपनी दूसरी पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक की पहली शादी करीब 15 साल पहले हुई थी, लेकिन संतान न होने के कारण वह हैदराबाद में काम के दौरान एक युवती के संपर्क में आया। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और करीब एक महीने पहले दोनों ने शादी कर ली।

परिवार और समाज के दबाव के चलते पुलिस ने दोनों को अलग कर दिया, जिससे नाराज़ होकर युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। टावर पर चढ़कर उसने अल्टीमेटम दिया—“अगर शाम तक पत्नी नहीं आई तो कूद जाऊंगा।”

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे। करीब 6 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। आखिरकार समझाने-बुझाने के बाद युवक नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *