हवेली खड़गपुर के विभिन्न घाटों पर गुरुवार शाम छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के सद्भावना घाट, कॉलेज घाट, संत टोला घाट और खासकर खड़गपुर झील पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठ घाटों पर भक्तिभाव और उत्साह का दृश्य देखने को मिला।

खड़गपुर झील पर बाजार क्षेत्र से आए श्रद्धालु सूर्य उपासना के इस पर्व में पूरे भक्तिभाव से शामिल हुए। घाटों की विशेष सजावट और संगीतमय माहौल ने पर्व को और भी खास बना दिया। प्रमुख नागरिकों में गणेश प्रसाद चौरेसिया, शंभु केशरी, दीपक गुप्ता, मंटू केशरी समेत कई लोग अपने परिवारों के साथ श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में भागीदारी करते नजर आए।

कॉलेज घाट

छठ घाटों पर युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ आतिशबाजी की। इस दौरान सद्भावना घाट के पास बनाए गए कंट्रोल रूम से पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद रही। साथ ही, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी श्रद्धालुओं की सेवा में तत्परता दिखाई, जिनमें पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सुविधाओं का प्रबंध शामिल था।

श्रद्धालुओं ने नियमों का पालन करते हुए डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठ माई की जयकारों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। लोकगीतों और भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालुओं की आस्था का यह दृश्य क्षेत्र के लिए यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *