राजगीर
एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल इंडिया हॉकी टीम ने बुधवार को नालंदा जिला प्रशासन के द्वारा राजगीर के प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज का भ्रमण किया। इस दौरान टीम की महिला खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ विशेष फोटो शूट कराया, जो उनके लिए एक रोमांचक अनुभव रहा।
गौरतलब है कि एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में राजकीय खेल अकादमी सह खेल परिसर, राजगीर में 11 से 20 नवंबर 2024 तक किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल छह देशों की टीमें – भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, और थाईलैंड – अपनी दावेदारी पेश करने आ रही हैं।
राजगीर में भ्रमण के दौरान इंडिया हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने बिहार सरकार द्वारा निर्मित ग्लास ब्रिज पर ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई और इस अनुभव से अभिभूत नजर आईं। खिलाड़ियों ने न केवल ग्लास ब्रिज के निर्माण कार्यों की सराह