जानिए बिहार में किस दिन होगा आपके जिले में मतदान
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है। राज्य में मतदान दो चरणों में संपन्न होगा — पहला चरण 6 नवंबर (पीला रंग) को और दूसरा चरण 11 नवंबर (गुलाबी रंग) को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

अब मतदाता अपने जिले के अनुसार जान सकते हैं कि उनके यहां पहले चरण (6 नवंबर) को वोटिंग होगी या दूसरे चरण (11 नवंबर) को।

आप भी देखें, आपका जिला किस रंग में है — और तय करें 6 या 11 नवंबर को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।