नवीन गोयनका बने मारवाड़ी युवा मंच, खगड़िया के अध्यक्ष

खगड़िया। मारवाड़ी युवा मंच शाखा खगड़िया की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री अग्रसेन भवन में आयोजित हुई, जिसमें सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष संदीप केडिया ने की, जबकि चुनाव पदाधिकारी अरुण दहलान और प्रशांत खंडेलिया की देखरेख में मतदान संपन्न हुआ।

बैठक में सर्वसम्मति से नवीन गोयनका को मारवाड़ी युवा मंच, खगड़िया का नया अध्यक्ष चुना गया। कृष्णा बंका को सचिव और अनुराग सुल्तानिया को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों के चयन की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन गोयनका ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने मंच की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाजहित में नए कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई। सचिव कृष्णा बंका और कोषाध्यक्ष अनुराग सुल्तानिया ने भी अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाने और मंच के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में मंच के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंच की आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

रिपोर्ट: निहाल देव दत्ता

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *