पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किए उनके विचारों का स्मरण

खोजा बाजार, 17 मार्च – पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन खोजा बाजार स्थित रामदेव सिंह यादव साइंस कॉलेज के प्रांगण में हुआ, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों और समाज के प्रबुद्धजनों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा की अध्यक्षता वामपंथी नेता कामरेड दशरथ सिंह ने की, जबकि संचालन बांक निवासी युगल किशोर यादव ने किया। इस अवसर पर कामरेड सुखदेव यादव, राजद नेता संतोष यादव, प्रमोद यादव, गजेंद्र कुमार हिमांशु, समाजवादी दल के अध्यक्ष पप्पू यादव, एडवोकेट राम बहादुर यादव, जदयू नेता अनिल यादव, प्रो. विनय कुमार सुमन, मंटू शर्मा, नवीन यादव, दिनेश चौरसिया, सुरेश तांती, रणजीत गुप्ता, प्रो. विन्देश्वरी प्रसाद विमल, राजद नेता मंटू यादव, राजद जिला अध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा, संजय पासवान, अनिल भूषण और कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कामरान सहगल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में रामदेव सिंह यादव के संघर्षशील जीवन और समाज में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि रामदेव बाबू हमेशा गरीबों और शोषितों की आवाज उठाने वाले नेता रहे। वक्ताओं ने उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कॉलेज के कर्मचारियों और उनके पुत्र देवाशीष देव द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रो. तारकेश्वर प्रसाद यादव, अनिल यादव, आकाशदीप, सुनील कुमार, प्रो. नवलकिशोर यादव और सानू कुमार सत्यार्थी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

सभा के अंत में दिवंगत नेता की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *