लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी की नई कार्यकारिणी गठित, कौशल किशोर पाठक बने अध्यक्ष
स्थापना दिवस पर हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प
मुंगेर – सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी का स्थापना दिवस सह नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार देर शाम शहर के शगुन गार्डन सभागार में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष लायन विनीत कुमार गुप्ता ने की, जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस क्लब 322 ई के जिलापाल लायन प्रदीप खेतान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए लायंस क्लब की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। वरिष्ठ समाजसेवी लायन कौशल किशोर पाठक को क्लब का अध्यक्ष, लायन संजय कुमार जालान को सचिव तथा लायन वंदना झा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करता है और आने वाले वर्ष में स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सहायता, महिला सशक्तिकरण व युवाओं के लिए प्रेरणात्मक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब जनसेवा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए भी कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन लायन राजेश कुमार गुप्ता ने किया, वहीं इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष लायन हेमंत कुमार सिंह एवं लायन शुभांकर झा की अहम भूमिका रही।
समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें आईएमए अध्यक्ष डॉ. पी.एम. सहाय, मुंगेर मंच के अध्यक्ष संजय कुमार बब्लू, किलकारी मुंगेर के सीपीसी पुष्कर मिश्रा, एसीपीसी निधि कुमारी, लायन डॉक्टर कविता वर्णवाल, लायन राजन शर्मा, लायन डॉक्टर संतलाल, लायन राम प्रीत सिंह, लायन अनुरंजन कुमार, लायन उषा ठाकुर, लायन दुर्गेश कुमार, लायन सोहनलाल, लायन अमित कुमार, लायन अशोक कुमार कंधवे, लायन पूनम कंधवे, लायन मनीषा गुप्ता सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व क्लब के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
इस भव्य कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ वामा, लायंस क्लब लौहनगरी, एवं लायंस क्लब जमालपुर आदर्श के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यगणों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि लायंस क्लब परिवार संगठित होकर समाजहित में रचनात्मक भूमिका निभा रहा है और आने वाले समय में यह प्रयास और अधिक सशक्त होगा।
प्रस्तुति: संवाददाता – मुंगेर से