“मां दुर्गा के जयकारों संग सेवा का संगम, खगड़िया की सड़कों पर युवाओं का अनूठा उपक्रम”

मिल रोड के युवाओं ने दिखाया सेवा का अनोखा जज़्बा
विजयादशमी के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर श्रद्धालुओं को बांटे जल व नाश्ता

खगड़िया। विजयादशमी के अगले दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर खगड़िया जिले की सड़कों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के जयकारों से गूंजते माहौल में मिल रोड के युवाओं ने अपनी परंपरा को निभाते हुए सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया।

प्रतिमा विसर्जन के लिए निकल रहे भक्तों की सेवा हेतु युवाओं ने सड़क किनारे शिविर लगाकर जल, बिस्कुट और चिप्स के पैकेट वितरित किए। इस सेवा कार्य में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

युवा अंकुश टेकरिवाल ने बताया, “सेवा ही परम धर्म है। संसार में पूजा-पाठ से भी बढ़कर सेवा का महत्व है। हर साल हमारी टीम मां दुर्गा के भक्तों की सेवा में जुटती है।” वहीं, राहुल कुमार भलोटिया ने कहा कि यह परंपरा कई वर्षों से मिल रोड के युवाओं द्वारा निभाई जा रही है।

इस सेवा अभियान में आकाश अग्रवाल, मिथु अग्रवाल, अनुराग सुल्तानिया, “संतोष, अनिल अग्रवाल,अभिषेक टेकरिवाल, विशाल गोयनका, सीए अंकित टेकरिवाल और टीम के सबसे छोटे सदस्य तेजस टेकरिवाल (डुग्गू) का विशेष योगदान रहा।

श्रद्धालुओं ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सेवा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि समाज में सहयोग और भाईचारे की मिसाल भी पेश करती है।

 

 

 By – Kakoli Banerjee 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *