मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज में दिखी राजनीतिक एकता और सामाजिक समरसता
पटना।
लोक-कल्याण और सामाजिक समरसता के प्रतीक पर्व मकर संक्रांति (खिचड़ी) के अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान द्वारा आयोजित स्नेह मिलन ‘दही-चूड़ा भोज’ कार्यक्रम में राजनीतिक सौहार्द और आपसी आत्मीयता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री श्री दिलीप जायसवाल तथा वरिष्ठ नेता श्री मंगल पांडेय सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक दही-चूड़ा भोज में सहभागिता कर मकर संक्रांति के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को साझा किया।
नेताओं ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सहज, अनौपचारिक माहौल में संवाद और मेल-मिलाप ने इसे स्नेह और समरसता का उत्सव बना दिया।