नीतीश कुमार मकर संक्रांति पर लोजपा (रामविलास) के दही-चूड़ा भोज में हुए शामिल

पटना।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बुधवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पारंपरिक दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामविलास पासवान ने सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए आजीवन कार्य किया, जिसे देश सदैव याद रखेगा।

कार्यक्रम में मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, सांसद श्री अरुण भारती, विधायक श्री मुरारी प्रसाद गौतम, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *