पत्नी और प्रेमी ने मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या कर शव को सीमेंट ड्रम में छिपाया
मेरठ, 18 मार्च – लंदन से लौटे मर्चेंट नेवी अधिकारी की उसकी पत्नी और प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की है, जहां 35 वर्षीय अधिकारी सौरभ राजपूत की लाश करीब 15 दिन बाद एक सीमेंट से भरे ड्रम में मिली। पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद किया, जो कई टुकड़ों में काटकर ड्रम में छिपाया गया था।

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची साजिश
पुलिस के अनुसार, सौरभ 4 मार्च को अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से लौटा था। इसी दौरान मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शव के टुकड़े कर उसे सीमेंट भरे ड्रम में डालकर सील कर दिया, ताकि जल्दी सड़न हो और बदबू बाहर न आए।

शव से उठी बदबू ने खोला राज
मंगलवार को इलाके में बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो ड्रम में सीमेंट से भरा शव बरामद हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, “शव कई टुकड़ों में काटा गया था और उसे छुपाने के लिए सीमेंट में भरकर सील किया गया था।”

हत्या के बाद हिल स्टेशन घूमने चले गए आरोपी
पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिल स्टेशन घूमने चले गए थे। इस दौरान मुस्कान ने सौरभ के फोन से उसके परिवार को मैसेज कर यह जताने की कोशिश की कि वह सुरक्षित है। जब परिवार ने कॉल पर बात कराने की मांग की, तो मुस्कान टालमटोल करती रही।

2016 में की थी प्रेम विवाह, छह साल की बेटी
सौरभ और मुस्कान ने 2016 में परिवार की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक छह साल का बच्चा भी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

रिपोर्ट : शिवांशु सिंह सत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *