मुफस्सिल में ASI की हत्या, शराबी हमलावर फरार

मुगेर। बिहार के मुंगेर जिले के नंदलपुर गांव में शुक्रवार रात ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) संतोष कुमार सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उन्हें सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिसके बाद पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

झगड़े की सूचना पर पहुंचे थे ASI

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलपुर गांव की है, जहां एक परिवार के हंगामे की सूचना पर ASI संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान नशे में धुत हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन रात 10 बजे के करीब पटना पारस अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने की छापेमारी शुरू

मुगेर पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “ASI संतोष कुमार सिंह को ड्यूटी के दौरान हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। हमलावर फिलहाल फरार हैं, लेकिन पुलिस टीमों को उनकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

अररिया में भी ASI की हत्या

इस घटना से कुछ दिन पहले अररिया जिले में भी पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला हुआ था। 13 मार्च को फूलकाहा थाना के ASI राजीव रंजन की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वे लक्ष्मीपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार करने गए थे, जहां भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

इस घटना में ASI विजय कुमार भी बुरी तरह घायल हो गए थे, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *