पूर्वी रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफ़ा: मोबाइल पर ही मिलेगा टिकट

मालदा मंडल में UTS ऐप से आसान हुई यात्रा, खत्म होंगी लंबी कतारें

मालदा। पूर्वी रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में मालदा मंडल ने ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ ऐप को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के ज़रिए यात्री अब कहीं से भी अनारक्षित टिकट, सीज़न टिकट और प्लेटफ़ॉर्म टिकट बुक कर सकेंगे।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने जानकारी दी कि इस ऐप से यात्रियों को अब स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़े होने की ज़रूरत नहीं होगी। इससे टिकटिंग प्रक्रिया तेज़ और परेशानी मुक्त हो जाएगी।

डिजिटल इंडिया की ओर कदम

कौशिक मित्रा ने बताया कि ऐप में आर-वॉलेट रिचार्ज, डिजिटल भुगतान और पेपरलेस टिकटिंग जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। इससे न सिर्फ़ समय की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विज़न को मजबूत करने का काम करेगी।

यात्रियों से अपील

मालदा मंडल ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें और स्मार्ट, तेज़ तथा सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त करें।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *