सड़क पर “गड्ढा बताओ, 5000 रुपये पाओ”: अब हर गड्ढा रिपोर्ट करने पर मिलेगा इनाम

पटना, 11 जनवरी 2026 — बिहार सरकार ने सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए एक नई और अनोखी नीति लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत अब कोई भी नागरिक जो सड़क पर बने गड्ढों की समय पर सूचना देगा, उसे सरकार ₹5,000 का इनाम दिया जाएगा।

दिलीप जायसवाल ने  बताया कि इस योजना का उद्देश्य खराब सड़कों और गड्ढों की शिकायतों को कम समय में दूर करना और जिम्मेदार अधिकारियों तथा ठेकेदारों को सतर्क बनाना है।

योजना लागू होने के पश्चात राज्यभर में “रोड एंबुलेंस” नामक दल तैनात किए जाएंगे, जिनके फोन नंबर सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रदर्शित होंगे। सार्वजनिक शिकायत प्राप्त होने के 72 घंटों के भीतर गड्ढा भरने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री ने कहा कि यह नीति 15 फरवरी 2026 के बाद से प्रभावी हो जाएगी। अगर ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही होती है, तो सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह देश में पहली ऐसी नीति है जिसमें आम नागरिकों को सड़क सुधार में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

सरकार का कहना है कि इससे न केवल सड़कों की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि यातायात दुर्घटनाओं में भी संभावित कमी आएगी क्योंकि गड्ढों की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *