संन्होली में शिव चर्चा का भव्य आयोजन, गुरु-भाई-बहनों की उमड़ी भीड़
खगड़िया, संवाददाता।
श्री बड़ी दुर्गा स्थान, संन्होली (खगड़िया) के प्रांगण में 27 सितंबर 2025 को शिव चर्चा का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर हजारों की संख्या में गुरु-भाई-बहन उपस्थित हुए और आध्यात्मिक वातावरण में शामिल होकर ज्ञानवाणी का लाभ उठाया।
मुख्य वक्ता गणेश गुरु भाई ने अपने संबोधन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “मानव जीवन की शुरुआत गुरु से होती है। माता-पिता हमारे प्रथम गुरु हैं, जिनसे हम चलना, बोलना और जीवन का पहला ज्ञान प्राप्त करते हैं। दूसरा स्थान शिक्षक को मिलता है, जो अक्षर और शिक्षा का बोध कराते हैं। जबकि तीसरे स्थान पर अध्यात्म गुरु होते हैं, जो आत्मा और परमात्मा का बोध कराते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि संसार में जितने भी संत-महात्मा हुए हैं, उनके पीछे गुरु की शक्ति और मार्गदर्शन ही रहा है। गुरु-शिष्य संबंध मानव जीवन को सार्थक बनाने वाला अद्वितीय बंधन है।
कार्यक्रम में विनय रंजन, अरुण कुमार, सेठो, सोनी कुमारी, मूंगा देवी, बीरांची कुमार, रामप्रवेश, मांगन कुमार, राजकुमार, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में शिव-शिष्य परिवार मौजूद रहे।