शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। इस मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किया। उन्हें 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। इस श्रेणी में उन्होंने प्रतिभाशाली कलाकार विक्रांत मैसी के साथ सम्मान साझा किया, जिन्हें 12th फेल में बेहतरीन अदाकारी के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

वहीं, अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके संवेदनशील अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

’12th फेल’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की 12th फेल को इस साल की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान मिला। इस फिल्म ने लाखों युवाओं की संघर्ष गाथा को पर्दे पर जीवंत कर प्रेरणा जगाई।

सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
विवादों और चर्चाओं में रही फिल्म द केरला स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

करण जौहर और मेघना गुलजार की फिल्मों को भी सम्मान
फिल्ममेकर करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (समग्र मनोरंजन) का पुरस्कार दिया गया। वहीं, मेघना गुलजार की सैम बहादुर को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। यही नहीं, सैम बहादुर ने परिधान और मेकअप श्रेणी में भी सम्मान अर्जित किया।

घोषणा की अध्यक्षता अशुतोष गोवारिकर ने की
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा इस वर्ष जूरी प्रमुख व प्रख्यात फिल्मकार अशुतोष गोवारिकर ने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *