शक्ति धाम मंदिर में देवी भागवत कथा का शुभारंभ, भक्ति में डूबा जमालपुर
नव दिवसीय आयोजन में शहरवासियों को मिल रहा माता का आशीर्वाद

जमालपुर, 26 जून। महामाया शक्ति धाम मंदिर, जमालपुर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार से नव दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण के बीच मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित इस कथा का शुभारंभ संत शास्त्री कौशिक जी महाराज के मंगलाचरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक प्रतिदिन आयोजित होगा, जो आगामी 4 जुलाई तक चलेगा। कथा के पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां भगवती के भक्ति रस में डूबे नजर आए।

शक्ति धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष जयशंकर शर्मा ने जानकारी दी कि मंदिर की स्थापना के तीन वर्षों में पहली बार इस स्तर का देवी भागवत कथा आयोजन हो रहा है, जिसके लिए स्थल की संपूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी एवं श्रद्धालु महेश शंघई ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह अवसर केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनेगा।”

समिति के मंत्री गिरधर संघई ने कहा कि शहरवासियों की उत्साह को देखते हुए यह नौ दिवसीय कार्यक्रम एक आध्यात्मिक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।

संयोजक राजकुमार शर्मा और योगेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि कथा के माध्यम से प्रत्येक घर में माता रानी का आशीर्वाद पहुंचे, यही उद्देश्य है।

इस अवसर पर संदीप मेहरिया एवं सुजीत शंघई ने जानकारी दी कि कथा सुनने हेतु शहर के हजारों श्रद्धालु समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु माधव मस्करा, विकास गर्ग, सुनील अग्रवाल, कमलेश खेतान, आशीष शाह, अर्पित तोला सहित समिति के कई सदस्यों ने मिलकर व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की है और संपूर्ण कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया है।

नगरवासियों से अपील की गई है कि वे इस पावन अवसर पर देवी भागवत कथा में भाग लेकर अपने जीवन को पुण्य से भरें और मां की कृपा प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *