होली के रंगों में सराबोर हुआ ‘होली कार्निवल 2025’
सीतामढ़ी | होली की उमंग और रंगों की मस्ती को नए अंदाज में मनाने के लिए रीगा रोड स्थित होटल सिद्धि विनायक में ‘होली कार्निवल 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सीतामढ़ी फेसबुक पेज और इवेंट मैनिया के संयुक्त प्रयास से हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर उत्सव का आनंद उठाया।

कार्यक्रम की खासियत लाइव डीजे और म्यूजिकल परफॉर्मेंस रही, जिसने माहौल को संगीतमय बना दिया। साथ ही अनलिमिटेड फूड और मॉकटेल्स, फन गेम्स, रेन डांस जैसी शानदार व्यवस्थाओं ने हर उम्र के लोगों को आकर्षित किया। आयोजकों ने प्रतिभागियों की सुविधा और मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा, जिससे यह कार्यक्रम यादगार बन गया।


जबकि कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने के लिए रणजीत पुरबे, अमित दा य सीतेश आनंद और माधव सिंह भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे।

होली की उमंग में डूबे लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और संगीत की धुन पर झूमकर त्योहार का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।