सुमित कुमार बने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बाढ़ जिला अध्यक्ष
पत्रकार हितों की रक्षा के लिए village-to-city नेटवर्क मजबूत करने का लिया संकल्प

बाढ़ (पटना)। संवाददाता।
पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे सुमित कुमार को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) का बाढ़, बिहार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की संस्तुति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी द्वारा की गई।

बाढ़ अनुमंडल के ग्राम करनौटी निवासी सुमित कुमार फिलहाल देशपत्र चैनल में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। नई ज़िम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि, “मैं इस दायित्व का निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता से निर्वहन करूंगा और पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाऊंगा।”

पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर रहने की अपेक्षा

एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि सुमित कुमार न केवल शहरों में, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी पत्रकारों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही पत्रकार उत्पीड़न के मामलों में भी सक्रिय रहेंगे।

देशभर से मिली शुभकामनाएं

सुमित कुमार की नियुक्ति पर देशभर से पत्रकारों व संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. परवेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह, राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार सम्राट, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, प्रदेश महासचिव सनोबर खान, नसीम रब्बानी, अर्जुन अवस्थी, अरुण बंका, मनोज कुमार, राकेश रौशन, एसके राजीव, अनुपम कुमार, पंकज कुमार झा, अकरम अली, राकेश सिंह, कृष्णकांत मिश्रा, सुनील गुप्ता, मिथिलेश कुमार, नलिनी रंजन, शोएब कुरैशी, गौरी शंकर (एबी न्यूज), मुन्ना सिंह (प्रभात खबर), गोविंद कुमार (दैनिक जागरण), शंकर दयाल सिंह (आज हिन्दी दैनिक), रविरंजन कुमार (न्यूज नेशन) समेत कई पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

संगठनात्मक मजबूती की दिशा में नया कदम

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लगातार देशभर में पत्रकारों की आवाज़ और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय है। सुमित कुमार की नियुक्ति से बाढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।


रिपोर्ट : TWM न्यूज़ डेस्क, बाढ़ (पटना)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *