अमेरिका और ईरान में हुआ युद्ध विराम
पेरिस: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया गया। फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में आयोजित विशेष समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
समझौते के तहत दोनों देशों ने संघर्ष विराम बनाए रखने, क्षेत्रीय तनाव कम करने और विवादित मुद्दों पर आगे वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक मंजूरी डिजिटल माध्यम से दी गई थी, जबकि अंतिम दस्तखत वर्साय पैलेस में किए गए। समझौते के बाद ट्रम्प ने इसे शांति और स्थिरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया, वहीं पजशकियान ने कहा कि ईरान सम्मानजनक और समान शर्तों पर संवाद जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस समझौते से मध्य पूर्व में शांति स्थापित होने और वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Report- Anirudh Narayan
(Intern)TWMNews