जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, CJP के प्रदर्शन में हुए शामिल
नई दिल्ली: पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक Sonam Wangchuk ने रविवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित CJP (कलेक्टिव जस्टिस प्लेटफॉर्म) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। कई किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी इस आंदोलन में शामिल हुए।
प्रदर्शन की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। आंदोलन में शामिल लोगों ने लोकतांत्रिक अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की बात कही।
सोनम वांगचुक ने कहा कि उनका यह अनशन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का प्रयास है। उन्होंने युवाओं से संवैधानिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील भी की।
जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
नोट: आंदोलन की मांगों और सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
Report by Anirudh Narayan
Intern TWMNEWS