भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू
नई दिल्ली, 17 जून: भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हुआ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) आगामी 15 जुलाई 2026 से प्रभावी हो जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह समझौता भारत की वैश्विक आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गौरतलब है कि भारत और यूके के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) पर 24 जुलाई 2025 को हस्ताक्षर किए गए थे।
अब इसके लागू होने के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, सेवाओं और आर्थिक सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी, जबकि दोनों देशों के व्यवसायों और उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता भारत और ब्रिटेन के आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेगा तथा द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका
Anirudh Narayan
(Intern)TWMNews