मधुबनी से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में जुटी एजेंसियां

 अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न

मधुबनी, बिहार:
बिहार के मधुबनी जिले से एक संदिग्ध व्यक्ति इजहारुल हक की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तान से जुड़े संभावित संपर्कों की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, इजहारुल हक को संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में एटीएस समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की टीम शामिल थी। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ के लिए बाहर ले जाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के कुछ संदिग्ध गतिविधियों और विदेशी संपर्कों को लेकर पहले से ही निगरानी की जा रही थी। जांच एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि वह सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से संदिग्ध लोगों के संपर्क में था, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी का नेटवर्क कितना बड़ा है और क्या वह किसी संगठित आतंकी या जासूसी गतिविधि से जुड़ा हुआ था। साथ ही, उसके मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *