लालकिले के पास कार में भीषण धमाका, 8 की मौत; कई वाहन जलकर खाक, जांच जारी

नई दिल्ली, सोमवार।
राजधानी दिल्ली में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेज़ी से फैली कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर विस्फोट की सूचना मिली। मौके पर तुरंत सात दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया और आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती सूचना में किसी के हताहत होने की बात नहीं थी, लेकिन देर रात पुलिस ने बताया कि 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

आंखों देखा हाल बताने वाले स्थानीय निवासी राजधर पांडेय ने कहा, “मैंने अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो एक कार में आग लगी हुई थी और कुछ ही पलों में लपटें आसमान छूने लगीं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *