आंगनवाड़ी कर्मियों को नीतीश सरकार का तोहफ़ा: सेविकाओं का मानदेय ₹9 हज़ार, सहायिकाओं का ₹4,500

पटना। बिहार की आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा तोहफ़ा दिया है। राज्य सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब सेविकाओं को ₹7,000 के बजाय ₹9,000 और सहायिकाओं को ₹4,000 की जगह ₹4,500 मानदेय मिलेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण सुधार में आंगनवाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं की अहम भूमिका है। उनके इसी योगदान को सम्मान देने के लिए मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।”

तुरंत लागू होगा आदेश

सीएम ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया है कि इस नए प्रावधान को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। माना जा रहा है कि इस निर्णय से राज्य की हजारों आंगनवाड़ी कर्मियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनके मनोबल में वृद्धि होगी।

लंबे समय से उठ रही थी मांग

आंगनवाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही थीं। सरकार का यह कदम उनकी उस मांग को पूरा करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़े हुए मानदेय से वे और अधिक समर्पण के साथ कार्य करेंगी और बाल विकास सेवाओं का लाभ लाभार्थियों तक बेहतर ढंग से पहुंच पाएगा।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल

नीतीश कुमार ने बताया कि 2005 से उनकी सरकार ने समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS) के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए लगातार काम किया है। इस सेवा को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने में आंगनवाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *