बक्सर और पटना में गूंजा एनडीए का विकास मंत्र, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

पटना/बक्सर। विधानसभा चुनाव अभियान के तहत शनिवार को एनडीए की चुनावी रैलियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। बक्सर जिले के डुमरांव और पटना जिले के फुलवारीशरीफ स्थित रामकृष्णा नगर मैदान में आयोजित जनसभाओं में भारी जनसमूह उमड़ा। नेताओं ने एक स्वर में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की और राज्य के विकास कार्यों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

डुमरांव में आयोजित सभा में जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह, राजपुर (अनु.जा.) से संतोष कुमार निराला, बक्सर से भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा और ब्रह्मपुर से लोजपा (आर०) प्रत्याशी हुलास पाण्डेय के समर्थन में वोट देने की अपील की गई। वहीं, पटना जिले के फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी श्याम रजक के पक्ष में भी एनडीए नेताओं ने जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की गुहार लगाई।

जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एनडीए सरकार ने समाज के हर वर्ग के हित में काम किया है। राज्य में आज प्रेम, भाईचारे और शांति का वातावरण कायम है। पिछले दो दशकों में बिहार ने विकास के नए अध्याय लिखे हैं, जिसका नतीजा है कि अब राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

सभा स्थल पर महिलाओं और युवाओं की बड़ी उपस्थिति ने उत्साह का माहौल बना दिया। नेताओं ने कहा कि जनता का यह उत्साह और समर्थन आने वाले समय में एनडीए की प्रचंड जीत का संकेत है। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना एनडीए की प्राथमिकता है और यह यात्रा लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *