नवरात्रि षष्ठी पर कन्या पूजन : प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने कन्याओं से लिया आशीर्वाद

संवाददाता।
नवरात्रि षष्ठी के पावन अवसर पर रविवार को दान नगर दुर्गा स्थान, भगत टोल दुर्गा स्थान (मथुरापुर) और संसारपुर में कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय खंडेलिया ने विधिवत कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजन के दौरान उन्होंने कहा कि “माँ दुर्गा का आशीर्वाद जीवन में शक्ति और धैर्य का संचार करता है। कन्याओं का पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में मातृशक्ति के सम्मान और संरक्षण का प्रतीक भी है। हमें इस परंपरा को और सशक्त बनाना चाहिए ताकि समाज में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।”

कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश नेता योगेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्विनी सिंह एवं अश्विनी चौधरी, भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, महिला मोर्चा की निवर्त्तमान जिला अध्यक्ष वंदना सिंह पटेल, दान नगर दुर्गा स्थान अध्यक्ष सुबोध पटेल, साथ ही जिंटू बाबू, अमरेश पटेल, परमानंद बाबू, हर्ष केडिया, प्रो. प्रभास, गायाधर मुखिया, पिंकेश कुमार, प्रवीण कुमार, रघुवीर कुमार, राम शाह, जवाहर शाह, गौतम कुमार, सुल्तान कुमार, सोनू कुमार एवं मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजन के बाद उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर कन्याओं का सम्मान किया और उनके आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संकल्प लिया।
आयोजन स्थल पर माँ दुर्गा से सामूहिक प्रार्थना की गई कि क्षेत्र में शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हुए कन्या पूजन ने श्रद्धालुओं के मन में गहन भक्ति और उत्साह का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *