“दिल्ली पहुंचे CJP संस्थापक, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील ‘प्यार और अनुशासन से चले आंदोलन’”

 अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न 

नई दिल्ली। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंच गए, जहां उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की अपील की।

दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों को संदेश देते हुए कहा कि आंदोलन अनुशासन, प्रेम और शांति के साथ चलाया जाए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे पुलिस और प्रशासन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और किसी भी प्रकार के टकराव से बचें।

दीपके ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले युवाओं से तिरंगा और एक किताब साथ लाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को फूल देने की बात कही, जिसे उन्होंने “आभार और संवेदना का प्रतीक” बताया।

यह विरोध प्रदर्शन देशभर में परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं—जैसे NEET, CBSE, CUET और SSC—को लेकर आयोजित किया जा रहा है। CJP इन मुद्दों पर जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है और चेतावनी दी है कि यदि दीपके को गिरफ्तार किया जाता है तो वे छह सप्ताह का उपवास करेंगे।

प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट, सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *